फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडरपास के दोनों तरफ स्थाई अवरोधक लगाने की मांग

Tue, 07 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी14 : अंडरपास से गुजर रहा ट्रै​फिक । स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। चौधरी देवीलाल चौक के पास एक छोटा अंडरपास बनाया गया है। इस अंडरपास के दोनों तरफ पाइपों के स्थाई अवरोधक नहीं लगाए गए। इसके कारण यहां से बड़े वाहन गुजर रहे हैं। इसके कारण जाम की स्थित बनती है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों कहा कि वह इस बारे में जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे और इस समस्या का निदान करने की मांग करेंगे।
देवीलाल चौक के पास रेलवे विभाग की ओर से कुछ समय पूर्व एक छोटा अंडरपास बनाया गया था ताकि पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय सुविधा और सुरक्षा मिल सके लेकिन वर्तमान में यह अंडरपास अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है।
विज्ञापन

अब इस मार्ग से बड़े वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और कार भी अंदर से गुजरने लगे हैं जिससे अंडरपास के अंदर अक्सर अव्यवस्था, जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोयल ने यह भी कहा कि यह मामला जनहित और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए रेलवे विभाग को इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुधार कार्य करवाने चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें