14जेएनडी02 : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पार्षद युवराज सोनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्र
- फोटो : 1
सफीदों। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सफीदों इकाई के पदाधिकारियों ने राजकीय पीजी कॉलेज के खंडहर बने खेल मैदान को समतल करने के लिए पार्षद युवराज सोनी को ज्ञापन सौंपा। कॉलेज का यह मैदान लंबे समय से खराब स्थिति में है। इस कारण छात्र नियमित अभ्यास, योग और खेल गतिविधियां नहीं कर पा रहे। छात्रों ने कई बार कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया लेकिन प्रशासन ने बताया कि खेल मैदान समतलीकरण के लिए डीजीएचई से मंजूरी आवश्यक है और इस संबंध में भेजी गई फाइल का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। युवराज सोनी ने भरोसा दिलाया कि छात्रों की यह मांग जल्द पूरी करवाई जाएगी और ग्राउंड को समतल करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस दौरान नगर मंत्री विपिन और वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद