जींद। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रीनगर से कश्मीर व कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। 31 अक्तूबर से शुरू हुई यह यात्रा 17 नवंबर को कन्याकुमारी में संपन्न होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की साइकिल यात्रा में देशभर के 150 साइकिल राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं इनमें जींद जिले के गांव घोघड़ियां निवासी दीपक शर्मा भी शामिल हैं। दीपक शर्मा ने बताया कि कश्मीर से शुरू होकर यह यात्रा 4250 किलोमीटर लंबे मार्ग को कवर कर रही है। शुक्रवार को साइकिल राइडर्स बंगलूरू के पास पहुंचे। संवाद