19जेएनडी08-रेलवे जींद जंक्शन पर गेट मीटिंग करते हुए कर्मचारी। स्रोत यूनियन
जींद। एआईआरएफ /एनआरएमयू के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन जींद में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें 1968 के शहीदों को यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई व आठवें वेतन आयोग की समिति का शीघ्र गठन कर एक जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग की गई। कामरेड राकेश कुमार ने कहा कि सातवें वेतन आयोग समाप्त होने के कगार पर है किंतु रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी बोनस छठवें वेतन आयोग की सीलिंग पर दिया जा रहा है जिसे अविलंब बढ़ाया जाए। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष रणवीर शर्मा, सोनू सैनी, प्रदीप मान व सुखदेव भी मौजूद रहे। संवाद