फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की रंगदारी

Sat, 21 Sep 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के लोहा कारोबारी को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन


विवेकानंद नगर निवासी विशाल जिंदल ने बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी में लोहे की दुकान चलाता है। उनके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम सोनू तिवारी बताया। आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने सोनू तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें