जींद। नरवाना रोड पर मकान के बाहर खड़ा डंपर चोरी हो गया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शीतलपुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र कौशिक ने बताया कि उसने 19 सितंबर की रात में अपना डंपर घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। सुबह उठा तो वह चोरी मिला। पुलिस ने डंपर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद