फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्दी में बढ़ी बिजली की इलेक्ट्रिक केतली की मांग

विज्ञापन
22जेएनडी20-बाजार में बिजली की केतली की खरीद करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। सर्दी के मौसम में बाजार में बिजली की केतली (इलेक्ट्रिक केतली) की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। ठंड के दिनों में चाय, कॉफी, सूप और गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में लोग पारंपरिक गैस चूल्हे की बजाय बिजली की केतली को अधिक सुविधाजनक विकल्प मान रहे हैं।
बाजार में विभिन्न कंपनियों और क्षमताओं की केतली उपलब्ध हैं जिनकी बिक्री में बीते कुछ दिनों से लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार केतलियों की मांग अधिक है। एक से दो लीटर क्षमता वाली केतली की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। इनकी कीमत 700 से लेकर 2500 रुपये तक है जो ब्रांड और फीचर्स के अनुसार अलग-अलग है।
विज्ञापन


ग्राहक कपिल, सोनू और नितिन ने बताया कि बिजली की केतली कम समय में पानी गर्म कर देती है जिससे गैस की बचत होती है और समय भी कम लगता है। कई लोग इसका उपयोग सिर्फ पानी गर्म के लिए ही नहीं, बल्कि नूडल्स, सूप और चाय-कॉफी बनाने में भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राजू और मोहित ने बताया कि ठंड में बार-बार गर्म पानी की जरूरत होने के कारण यह उपकरण काफी उपयोगी साबित हो रहा है। सर्दी के मौसम ने बिजली की केतली को आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बना दिया है, जिससे बाजार में इसकी मांग लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें