04जेएनडी03: मांगों को लेकर डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
- फोटो : Samvad
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जींद जिला की छात्रा के साथ कॉलेज में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इससे पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोष बैठक की।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया 16 अक्तूबर को 20 साल की छात्रा कॉलेज के लिए घर से निकली और दोपहर दो बजे जब उसे छात्र के पास उसकी छोटी बहन का फोन आया तो जल्द ही घर-घर आने की बात कह कर फोन काट देती है। इसके बाद छात्रा का फोन बंद हो जाता है। इससे कि यह सब जाहिर होता है कि यह गंदी हरकत खराब मानसिकता रखने वाले लड़कों ने सोच समझ कर जाल बिछाते हुए की है।
प्रदेश मंत्री राहुल वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की गंदी मानसिकता रखने वाले लड़कों पर पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। रोहन सैनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में स्पेशल टीम गठित कर जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे। इस मौके पर नगर मंत्री प्रतीक शर्मा शुभम सैनी, जींद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़, अमित सैनी मौजूद थे।