फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में एनसीआर की तर्ज पर विकास की मांग

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी08 : मांगों को लेकर चर्चा करते प्रधान राजकुमार गोयल।
विज्ञापन
जींद। हाल ही में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हरियाणा के 14 जिलों को एनसीआर में यथावत रखने का निर्णय लिया गया। ऐसे में अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जींद को भी एनसीआर के अनुरूप सुविधाएं, विकास कार्य उपलब्ध कराए जाएं। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने जींद में मेट्रो ट्रेन, बड़े औद्योगिक क्षेत्र, बेहतर सड़क नेटवर्क, आधुनिक स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाएं, निवेश को बढ़ावा देने की योजनाएं लागू करने की मांग की। कहा कि वर्ष 2014 में जींद को एनसीआर में शामिल किया गया था। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि जिले में बड़े स्तर पर विकास होगा। उद्योग स्थापित होंगे। आधुनिक परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी जींद को एनसीआर के नाम पर कुछ फायदा नहीं मिला, नुकसान जरूर हुआ है। यहां सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, जयभगवान सिंगला, मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें