फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जल चौपाल में उठी अवैध कनैक्शन काटने की मांग

विज्ञापन
22जेएनडी03: गांव जीवनपुर में आयोजित जल चौपाल के दौरान ग्रामीणों के साथ रणधीर मताना।
विज्ञापन
जींद। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की ओर से गांव जीवनपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव की सरपंच और चेयरमैन पूजा रानी ने की। मुख्यातिथि के तौर पर जिला सलाहकार रणधीर मताना शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने किया। जल चौपाल में ग्रामीणों ने खेतों में लोगों द्वारा चोरी छिपे किए अवैध कनेक्शनों को काटने की मांग करते हुए इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रणधीर मताना ने कहा कि कमेटी ग्रामीणों और विभाग के बीच कड़ी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि 16 सदस्य कमेटी को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि यह पेयजल आपूर्ति व उसके रखरखाव के कार्य में पंचायत का सहयोग कर सके। खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने सदस्यों को पेयजल जांच के बारे में व समिति के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि समिति में स्वयं सहायता समूह की महिला को शामिल किया गया है। यह समिति ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा खेतों में मुख्य पाइप लाइन पर अवैध कनेक्शन किए हुए हैं। इसका उपयोग वे फल, सब्जी व अन्य कार्यों में करते हैं। इसके कारण गांव में कई बार पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने विभाग से पेयजल के अवैध कनेक्शन काटने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें