फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों पटाखा फैक्टरी अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग

Mon, 23 Mar 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। धानक जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष संदीप खरकिया ने सफीदों की पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाली 12 मजदूर महिलाओं के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने 12 परिवारों के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा छीन लिया है जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

संदीप खरकिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ये सभी महिलाएं अपने परिवार की मुख्य आधार थीं और प्रतिदिन मजदूरी कर घर चलाती थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में पांच लाख रुपये की घोषणा की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से वह राशि अभी तक पीड़ित परिवारों को नहीं मिल सकी है।
उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जल्द से जल्द सहायता राशि वितरित करवाई जाए ताकि इन गरीब परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों का पालन-पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें