फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो भाइयों को पीटकर लूटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 23 Mar 2024 03:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो भाइयों को जुलानी फाटक के पास रोककर बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला करके 1 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को दरियावाला गांव के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भीम सिंह, महेंद्र, सूरजमल, भूप सिंह, कृष्ण, सतबीर, रणधीर, संजय व जितेंद्र ने कहा कि नरवाना रोड पर तेज सिंह वेल्डिंग और उसके भाई भीम सिंह खल की दुकान चलाते हैं। 8 मार्च को तेज सिंह अपने भाई के साथ शाम सात बजे बाइक पर सवार होकर दरियावाला जा रहे थे। जब वह जुलानी फाटक से आगे निकले तो चार मोटरसाइकिल पर सवार 15 युवकों ने उनका रास्ता रोककर लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की। जबकि घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। इसमें से कुछ के चेहरे भी पहचाने जा सकते हैं। तेज सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उनके भाई भीम सिंह से एक लाख दस हजार रुपये भी छीन लिए थे। 14 मार्च तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण थाने में थाना प्रभारी से भी मिले। इसके बावजूद पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सदर थाना पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण शुक्रवार को एसपी से मिले। एसपी ने मामले की जांच सीआईए को सौंपकर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें