फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू जिम में महिला ट्रेनर की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
23जेएनडी03: एनएसयूआई सदस्य कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन - फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा को लेकर एनएसयूआई इकाई ने सोमवार को कुलपति प्रो. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय जिम में महिला ट्रेनर की शीघ्र नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन



एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में छात्राएं अध्ययन कर रही हैं और वह नियमित रूप से खेल व फिटनेस गतिविधियों में भाग लेना चाहती हैं लेकिन जिम में महिला ट्रेनर की अनुपस्थिति के कारण कई छात्राएं असहज महसूस करती हैं।
इससे वह जिम सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही हैं। यह स्थिति छात्राओं के आत्मविश्वास और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का दायित्व है कि वह छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहज वातावरण प्रदान करें।
विज्ञापन

महिला ट्रेनर की नियुक्ति से न केवल छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी बल्कि विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा। संगठन सदस्यों ने कहा कि यदि मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संगठन छात्रहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर सुशील सिहाग, अजमेर, रविंद्र, मंजीत, अनुज कुंडू और रिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें