फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दाखिला प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग

Thu, 07 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी33-कंट्रोलर को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीआरएसयू में दाखिला प्रक्रिया हुई गड़बड़ी और पैसे लेकर पास करने के आरोप के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कंट्रोलर राजेश बंसल को एक ज्ञापन सौंपा। यूनिवर्सिटी के इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थाई महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाए थे कि कंट्रोलर और क्लर्क बच्चों को पैसे लेकर पास करते हैं। यह शिकायत स्थाई महिला कर्मचारी ने नौ जनवरी को दी गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी की रजिस्टार ने 17 जनवरी को कंट्रोलर को तुरंत बर्खास्त कर कर दिया था। महिला कर्मचारियों ने आरोप भी लगवाए थे कि क्लर्क ने उसको गाली दी और जबरदस्ती साइन करवाने की कोशिश की। महिला कर्मचारी ने भी यह आरोप लगाए इसके पीएचडी एडमिशन एंट्रेंस में बहुत बड़ी धांधली हुई है क्योंकि ना तो इसका नेट क्लियर था और ना जेआरएफ। फिर भी वह युवक यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस में टॉप करता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मामले में कार्रवाई नहीं होती तो शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें