24जेएनडी30: अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार के सदस्य। सं
जींद। कुलदीप मेमोरियल अस्पताल पर लापरवाही से मरीजों की मौत के मामले को लेकर पीड़ित परिवार मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। डीएसपी से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता देवी सिंह (पत्नी जागे राम) ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के चलते उनके परिजन की जान गई है लेकिन अब तक दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपी उन पर दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित परिवारों ने इससे पहले डीएसपी से भी मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की थी जिस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। अधिवक्ता सुनील राज बामणिया व पीड़ित परिवारों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच पूरी होने तक अस्पताल को सील करने की मांंग की