फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैनिकों को पत्र लिखकर बच्चों ने किया तिरंगे को सलाम

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी03-स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा हाथों में लेकर खुशी जताते हुए अध्यापक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 423 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब सात हजार विद्यार्थियों ने सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में हस्तलिखित पत्र लिखकर उनके साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस वर्ष सभी प्राथमिक विद्यालयों में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बच्चों ने तिरंगे को सलाम करते हुए उनका सम्मान किया और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक पहलू बच्चों के हस्तलिखित पत्र रहे। इनमें विद्यार्थियों ने लिखा कि सैनिकों के कारण ही वे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उत्कृष्ट 30 पत्रों का चयन कर अंबाला मिलिट्री हेडक्वार्टर भेजा गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक और निपुण स्टॉल भी लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें