फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर कार रेलिंग में टकराई, दिल्ली निवासी चालक की मौत

विज्ञापन
अनियंत्रित होकर हादसाग्रस्त हुई दिल्ली निवासी व्यक्ति की कार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू बीडी कॉलोनी निवासी सौरभ रावत की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सौरभ दवा सप्लाई करने के लिए गोहाना आया हुआ था। रात होने पर वह गोहाना से जींद आ रहा था, मगर निडानी गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड की रेलिंग से टकरा गई। इसमें सौरभ बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सौरभ रावत को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर करके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें