फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ौद मुर्गी फार्म से दिल्ली अदालत की परीक्षा के प्रश्नपत्र हल करवाने के दोनों आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। काकड़ौद मुर्गी फार्म से दिल्ली जिला अदालत की ग्रुप डी की परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करवाते पकड़े गए दोनों आरोपी दनौदा खुर्द निवासी हरदीप व दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र को पांच दिन के रिमांड के बाद शनिवार को एसटीएफ ने अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ स्थित कैग कार्यालय में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसटीएफ ने इस मामले में जींद सीआईए से जांच के सभी दस्तावेज लिए हैं। अब एसटीएफ को जांच आगे बढ़ाने के लिए गिरोह के मुख्य सरगना अशोक की तलाश है। अशोक की तलाश के लिए एसटीएम की टीम उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
अधिकतर आरोपी सरकारी कर्मचारी
अब तक हुई पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 फरवरी को दिल्ली जिला अदालत में ग्रुप डी के लिए परीक्षा थी। इस दिन पुलिस को सूचना मिली कि काकड़ौद गांव में बने मुर्गी फार्म में प्रश्न पत्र हल करवाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा था। अन्य लोग भाग गए थे। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिकतर लोग सरकारी कर्मचारी हैं। इनकी जानकारी अशोक की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य सरगना अशोक की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ काम कर रही है। अशोक की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा कि दिल्ली अदालत की परीक्षा का प्रश्नपत्र हल करने के लिए उस समय मुर्गी फार्म पर और कौन लोग थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें भी दिल्ली पुलिस की जींद में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन

- पवन सिहंमार एसटीएफ इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें