फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पहले दिन दिल्ली अमृतसर, झांसी, बरेली विश्वविद्यालय की टीमों का रहा दबदबा

Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को खेल परिषद सीआरएसयू की ओर से क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन दिल्ली विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 24-4 से हराया। जीएनडीयू विश्वविद्यालय अमृतसर ने बीयू झांसी विश्वविद्यालय को 13-0 से मात दी। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने एमजेपीयू बरेली को 8-4 से हराया। यह प्रतियोगिता 17 फरवरी तक विश्वविद्यालय प्रांगण में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में 32 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल व युवा कल्याण विभाग के निदेशक पंकज नैन ने किया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भीम अवार्डी रितू रही। प्रतियोगिता में कुलपति डॉ. रणपाल सिंह व कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेल निदेशक पंकज नैन ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से शरीर को मजबूती मिलती है । शरीर का आर्थिक सामाजिक और मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत अहम स्थान हो गया है। हार जीत खेल का हिस्सा होती है, उसे खिलाड़ी का मनोबल नीचा नहीं होना चाहिए, बल्कि खिलाडिय़ों की सोच बड़ी होनी चाहिए। जिससे वह कु छ बड़ी अचीवमेंट हासिल कर सके। खिलाड़ियों में निर्णय लेने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है वह खेल के अंदर बहुत ही कम समय में बहुत जल्दी निर्णय ले लेते हैं।
वीसी डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि खेल निदेशक पंकज नैन को खेलों से बड़ा लगाव है और उनको खेलो इंडिया का ओएसडी नियुक्त किया गया है। वह हमेशा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। जो भी खिलाड़ी ओलंपिक मेडल लेकर आता है वह उनके घर पहुंच कर उनको सम्मानित करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। विश्वविद्यालय खेल परिषद डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि इस अवसर पर डीन अकादमी अफेयर प्रोफेसर एसके सिन्हा, डॉ. जसवीर सुरा, डॉ. संदीप पुरवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें