फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निपटान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एडीसी प्रदीप कुमार ने निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निपटान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। गांव इंटल खुर्द की ममता ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ न मिलने, कोथ कलां के आजाद ने शाम पांच बजे की बस सेवा को नियमित करने और सेक्टर-11 के जयपाल ने जमीन बंटवारे की नकल उपलब्ध करवाने की मांग रखी।
पिल्लूखेड़ा की अनीता ने कन्यादान योजना की राशि और काब्रच्छा के संजीव ने रास्ते से संबंधित विवाद को एडीसी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने समाधान प्रकोष्ठ में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्रवाई की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और समय पर एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें