फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपर-100 लेवल 1 के परीक्षा परिणाम में देरी से बिगड़ा शेड्यूल

Mon, 10 Mar 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुपर 100 लेवल-1 के परीक्षा परिणाम आने में देरी से आगे का शेड्यूल बिगड़ गया है। इसके चलते लेवल-2 की परीक्षा भी देरी से होने की आशंका है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लेवल-1 की परीक्षा परिणाम का इंतजार है। जारी हुए शेड्यूल के अनुसार 20 फरवरी को सुपर 100 की पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होना था, लेकिन अभी तक पहले चरण का परिणाम ही नहीं आया। जिले में पहले चरण में सुपर-100 की परीक्षा पांच फरवरी को जिले में अलग-अलग दस परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। 2403 में से 2201 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 202 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे थे।
विज्ञापन

मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को शुरू किया गया कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें