15जेएनडी04: राजकीय महाविद्यालय में व्याख्यान में मौजूद डॉ. राजकुमार भोला और अन्य। स्रोत संस्थान
- फोटो : प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।
जींद। राजकीय महाविद्यालय के लोक प्रशासन एवं राजनीति विज्ञान विभाग में इंटर्नशिप का महत्व नई शिक्षा नीति विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने व्यावसायिक जीवन में इंटर्नशिप की भूमिका को समझा।
मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक डिग्री सफलता की गारंटी नहीं है। इसके लिए व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप शिक्षा और रोजगार के बीच एक मजबूत सेतु है।
नई शिक्षा नीति के तहत चतुर्थ सेमेस्टर में 100 अंकों की अनिवार्य इंटर्नशिप का प्रावधान है जिसमें 50 अंक संबंधित संस्था और 50 अंक महाविद्यालय द्वारा दिए जाते हैं। भोला ने विद्यार्थियों को पारंपरिक क्षेत्रों से हटकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल स्किल्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. युद्धवीर, डॉ. मोहित रांगी, डॉ. विजय वीर और आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़ आदि मौजूद रहे।