14जेएनडी10: विद्यार्थियों को जानकारी देते राजकुमार भोला। स्रोत संस्था
जींद। राजकीय महाविद्यालय नारनौंद में महात्मा गांधी शिक्षा और समाज विकास संगठन के तत्वावधान में इंटर्नशिप और कॅरिअर निर्माण विषय पर वर्कशॉप हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल डिग्री सफलता की गारंटी नहीं है। इंटर्नशिप केवल एक प्रमाण पत्र प्राप्त करने का जरिया नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास की एक अनिवार्य प्रक्रिया है। यह छात्रों को वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
संस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन डिजिटल स्किल, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सोशल अवेयरनेस जैसे विषयों पर इंटर्नशिप की सुविधा प्रदान कर रही है ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। प्राचार्य डॉ. पंकज गोयत ने कहा कि ऐसी वर्कशॉप विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करती हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इंटर्नशिप के माध्यम से अपने भीतर छिपी प्रतिभा और कौशल को पहचानें।