फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर पौने पांच लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर एक दुकानदार को लगभग पौने पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना निवासी अशोक कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किराना की दुकान चलाता है। आठ फरवरी को उसके पास फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे बैंक कस्टमर केयर से बताया। जिसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बारे में पूछा। इसके बाद उसे लिंक भेजा गया, जिसमें जो जानकारी मांगी गई, वह उन्हें भरता चला गया। फिर उसने उसके दो क्रेडिट कार्ड की फोटो भेजी।
कुछ समय के बाद उसके खाते से रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। जब तक वह अपने खाते को बंद करवाता, तब तक उसके खाते से चार लाख 74 हजार 532 रुपये निकल चुके थे। साइबर थाना पुलिस ने दुकानदार अशोक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें