जींद। बैंक रोड निवासी दीपक गोयल को अग्रोहा धाम युवा इकाई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने की। अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि दीपक गोयल लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी सामाजिक सक्रियता और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. राजकुमार गोयल, राम बिलास मित्तल, ईश्वर गोयल, अशोक गोयल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नियुक्ति पर खुशी जताई। दीपक गोयल ने कहा कि वह युवाओं को अग्रोहा धाम और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे।