08जेएनडी10: यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अंग्रेजी विभाग के चार विद्यार्थियों को मिठाई ख
- फोटो : Archive
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के चार विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफलता हासिल करने वालों में एकता, मोनिका ढांडा, सक्षम और राहुल शामिल हैं। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर अंग्रेजी विभाग में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग की भी अहम भूमिका रहती है। अंग्रेजी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. विशाल वर्मा ने कहा कि यूजीसी नेट जैसी परीक्षा में विद्यार्थियों का सफल होना उनकी शैक्षणिक क्षमता और निरंतर तैयारी को दर्शाता है। इस अवसर पर डॉ. ममता ढांडा, सीमा, डॉ. अप्रूवा, जयेश, अंशुल मौजूद रहे। संवाद