जुलाना। नगरपालिका की चौधर का फैसला 12 मार्च को होगा। परिणाम पर सबकी नजर टिकी हुई हैं कि किसके सिर सजेगा ताज। जुलाना नगरपालिका के परिणाम को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए हैं। गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जुलाना नगर पालिका की मतगणना दो राउंड में पूरी कर ली जाएगी। मतगणना जुलाना के राजकीय महाविद्यालय में करवाई जाएगी। 12 मार्च को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू कर दी जाएगी और एक टेबल आरओ के लिए लगाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्टियों के एजेंटों को निर्देश दिया कि वह मतगणना के दिन मतगणना केंद्रों के अंदर मोबाइल, घड़ी, बेल्ट व पैन लेकर प्रवेश न करें अन्यथा उन एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने काउंटिंग टीमों को निर्देश दिए कि वह मतगणना के कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से करना सुनिश्चित करें अगर किसी काउंटिंग टीम को मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह तुरंत संबंधित आरओ को सूचित करें।
बाक्स
जुलाना के दो वार्डों में सर्वसम्मति बनी है। कस्बे में शहर की सरकार बनाने के लिए सरगर्मियां तेज हो गई। चुनावी ताल ठोकने वाले अब प्रधान पद के लिए नौ व पार्षद पद के लिए 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जुलाना नपा के पूर्व उप प्रधान विजय बैरागी और उनकी पत्नी सुमित्रा चुनावी मैदान में हैं। पहले विजय बैरागी वार्ड 6 से पार्षद थे। अबकि बार विजय बैरागी वार्ड नंबर सात से चुनावी मैदान में हैं तो उनकी पत्नी सुमित्रा वार्ड 14 से चुनावी मैदान में हैं।
बाक्स
पार्षद पद के लिए उम्मीदवार मैदान में वार्ड एक से मनदीप व सोनिया, वार्ड दो से राजपाल और कविता, वार्ड तीन से खुशीराम और जितेंद्र लाठर, वार्ड चार मोनू सर्वसम्मति, वार्ड पांच रीतू, पूजा और सुजाता, वार्ड छह पवन कुमार, संदीप, व ओमप्रकाश, वार्ड सात रामनिवास, राजेश, प्रदीप व विजय कुमार, वार्ड आठ से संदीप सर्वसम्मति, वार्ड नौ से सुभाष चंद, राहुल, अजित व अजय कुमार, वार्ड 10 से रामभतेरी, मीना व पूजा रानी, वार्ड 11 से ममता और सोनम, वार्ड 12 से सुमित, भारत और राकेश कुमार, वार्ड 13 से रजनी देवी, ज्योति, रोशनी और मौसमी, वार्ड 14 से मंजू और सुमित्रा।
बाक्स
प्रधान पद के उम्मीदवारों के चुनाव में सुनील कुमार, कौशल कुमार, मोहिंद्र सिंह, डा संजय जांगड़ा, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह, ठंडीराम, जोगिंद्र व वकील हैं।
बाक्स
जुलाना नगरपालिका की स्थिति का ब्योरा वार्ड नंबर मतदाता पुरुष महिला आरक्षण स्थिति
1 985 511 473 अनारक्षिषे
2 1002 533 469 अनारक्षित
3 1129 609 520 अनारक्षित
4 917 511 406 अनुसूचित जाति
5 1101 567 534 बीसीए महिला
6 721 385 336 अनारक्षित
7 1322 694 628 बीसीए
8 1015 559 456 अनारक्षित
9 996 522 474 अनारक्षित
10 911 468 443 अनुसूचित जाति महिला
11 1129 600 529 बीसी बी महिला
12 758 396 362 अनुसूचित जाति
13 905 489 416 अनुसूचित जाति महिला
14 773 421 352 महिला
कुल मतदाता 13665 7267 6398