जींद। मोरखी गांव में खेत में पशुओं की रखवाली करने गए व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना अगले दिन सुबह मिली जब व्यक्ति घर नहीं लौटे। तलाश करते हुए खेत की तरफ गए तो वह सड़क पर घायल अवस्था में मिले। जहां से परिजन उसको हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन 16 फरवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में मोरखी गांव निवासी अंकुश ने बताया कि उनके पिता लखपत 15 फरवरी को खेत में आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए रखवाली करने गए थे। वह सुबह नहीं आए। उन्होंने खेत में जाकर देखा तो वह सड़क पर घायल अवस्था में मिले। वह उन्हें इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां से उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।