फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में 25 को होगी सीपीआई-सीपीएम की बदलाव संदेश रैली

Sun, 18 Feb 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी10: बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला सचिव कामरेड रमेश चंद्र व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
जींद। सीपीएम के जिला सचिव रमेश चंद्र ने कहा कि 25 फरवरी की सीपीआई-सीपीएम की बदलाव संदेश रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर संबोधित करेंगी। इसको लेकर वामपंथी पार्टियों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मिलकर राज्यभर में अभियान चलाई हुई हैं। रमेश चंद्र रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीपीआईएम कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सांप्रदायिक व पूंजीवादी नीतियों को बहुत आक्रामक ढंग से लागू कर रही है। इसी का नतीजा है कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, कुपोषण व अपराधों का शिकार हो रही है। जनता को मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा सहित सभी तरह की कल्याणकारी योजनाओं के बजटों में लगातार कटौती की जा रही है सुविधा लेने में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही है दूरों के हित में बने कानून को खत्म करके चार लेबर कोर्ट बना दिए हैं। सीपीआई के जिला सचिव मनीराम ने कहा कि 13 महीने चले किसान आंदोलन के दबाव में तीन कृषि विरोधी काले कानून तो वापस ले लिए लेकिन किसानों के साथ जो वादा किया था उसको पूरा नहीं किया। जिस कारण किसानों में गुस्सा है गुस्से के चलते किसान आंदोलन चला हुआ है। आंदोलन को दबाने के लिए सरकार द्वारा सभी तरह के ओछे हथकंडे बनाए जा रहे हैं तानाशाही पूर्ण रुपया लगातार बना हुआ है। इस अवसर पर राज्य सचिव मंडल सदस्य सविता, कपूर व प्रेम मौजूद थे।

18जेएनडी10: बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला सचिव कामरेड रमेश चंद्र व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें