फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Jul 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। देशखेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फरमाणा खास निवासी अशोक ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को उनका 42 वर्षीय भाई राकेश बाइक पर सवार होकर जुलाना आया हुआ था। देर शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। देशखेड़ा के निकट उनकी बाइक को सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें राकेश समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। गंभीर हालात में उसके भाई को रोहतक पीजीआई ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में हिसार के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें