फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करवा चौथ पर उजड़ा पत्नी का सुहाग, सुपर सीडर मशीन की चपेट में आया किसान

Wed, 01 Nov 2023 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गेहूं की बिजाई करते समय पैर फिसलने से हादसा हो गया। पड़ोस में धान काट रही महिलाओं ने देखकर आसपास के लोगों को बुलाया। 
विज्ञापन
मृतक सोमबीर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के लोहचब गांव में सुपर सीडर मशीन के साथ खेत में गेहूं की बिजाई करने गए 24 वर्षीय युवक की मशीन में फंसकर कटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को देकर युवक को मशीन से बाहर निकाला। उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने घोषित कर दिया।

विज्ञापन


करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इसको लेकर सोमबीर की पत्नी ने भी व्रत रखा हुआ था। जिसके चलते सोमबीर अपने खेत में गेहूं की बिजाई करने के लिए सुबह ही आ गया था, ताकि साय को समय पर घर जाकर अपना त्योहार मनाए, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। करवाचौथ के दिन ही सोमबीर की पत्नी का सुहाग उजड़ गया।

विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोहचब गांव निवासी रामभज ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा सोमबीर सुबह खेत में गेहूं की बिजाई के लिए सुपर सीडर लेकर गया था । वह खेत में सुपर सीडर के साथ गेहूं की बिजाई करते समय वह सुपर सीडर की चपेट में आ गया। इसकी सूचना आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दी।

जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका बेटा मशीन के नीचे दबा हुआ था। जिसके बाद लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला तो वह घायल अवस्था में था। वह अपने बेटे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सोमबीर अपने पिता का अकेला बेटा था। इसके अलावा उसकी दो बहने भी हैं। अभी तक सोमबीर के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें