फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गए किसान की मौत, कोरोना को कारण मानकर परिवार आया दहशत में

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्रवाही करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
खेत पर गए किसाने की मौत हो गई। गांव जैजैवंती में किसान की अचानक हुई मौत को परिजनों ने कोरोना से हुई मौत मानकर जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी शिकायत जुलाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन दो घंटे तक पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी गांव में नही पहुंचा। घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी गई। गांव के सरपंच ने काफी जद्दोजहद के बाद गांव में एंबुलेंस को बुलाया। सरपंच राजेश कुमार के अनुसार गांव में कोई भी पुलिसकर्मी नही पहुंचा। जैजैवंती गांव निवासी विष्णु (57) वीरवार को अपने खेत में काम करने के लिए गया था। विष्णु अचानक गिरा और आसपास काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे लेकर जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना से कभी अचानक मौत नहीं होती। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट के बाद ही उसे कोरोना घोषित किया जा सकता है। गांव में लोग अफवाह न फैलाए, जिससे गांव में किसी प्रकार की दहशत नहीं फैल पाए।
विज्ञापन

डॉ. नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें