फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण की शिकार शिक्षिका की मौत

Fri, 22 Jul 2016 12:16 AM IST
dead ladey, case against man, jind
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी रामपति। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के पटियाला चौक स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज संचालक द्वारा यौन शोषण की शिकार शिक्षिका की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। शिक्षिका ने नर्सिंग कॉलेज संचालक द्वारा यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से क्षुब्ध होकर 17 जुलाई को जहर निगल लिया था। शिक्षिका ने सूसाइड नोट में नर्सिंग कॉलेज के संचालक पर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज संचालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

  जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव में 24 वर्षीय युवती ने अपने घर पर 17 जुलाई को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के रोहतक रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुलिस को युवती के पास से एक सूसाइड नोट बरामद हुआ था। सूसाइड नोट में युवती ने लिखा था कि वह पिछले डेढ़ साल से रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग कालेज में पढ़ाती थी। लगभग डेढ़ साल पहले कॉलेज के संचालक भिवानी निवासी मनदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद से आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए लगभग डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण करता रहा, लेकिन पिछले दिनों आरोपी मनदीप ने रेलवे रोड से कॉलेज को छोड़ दिया और जींद से चला गया। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करता रहा, लेकिन पिछले दिनों आरोपी मनदीप ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उसके संबंधों के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस दौरान युवती ने कॉलेज में काम करने वाले दूसरे स्टाफ के सदस्य यशपाल, सोनू व नवीन पर भी उसके साथ धोखा करने के आरोप लगाए। कॉलेज संचालक तथा उसके स्टाफ द्वारा धोखा दिए जाने के बाद से वह परेशान चल रही है और इसी के कारण वह मौत को गले लगा रही है।


युवती की वीरवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती ने मरने पहले मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज करवाए हैं। युवती के बयान के आधार पर आरोपी मनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी। युवती के पास से जो सूसाइड नोट मिला है, उसकी जांच की जाएगी, जिसके आधार पर दोषी पाए जाने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपति, पुलिस जांच अधिकारी   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें