फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 08 Aug 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ताना में एक महिला की मकान के ऊपर बने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटकती लाश बरामद की गई। मायके वालों ने दहेज में कार नहीं देने पर ममता की हत्या करने का आरोप ससुरालजनों पर लगाया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम स्थल पर ससुराल और मायका पक्ष के लोग शव साथ ले जाने पर अड़े थे लेकिन पुलिस ने मायका पक्ष को शव सौंप दिया। मायका पक्ष के लोग शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी नरेश उर्फ नेशा ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी ममता (26) की शादी 2019 में गांव भिड़ताना निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी होने के छह माह बाद तक तो सब ठीकठाक रहा लेकिन इसके बाद ममता के पति अजीत, ससुर राममेहर, सास कमलेश, जेठ अनिल और जेठानी प्रीति दहेज की मांग करने लगे और इसके लिए बेटी के साथ मारपीट करने लगे। ससुराल के लोगों ने उसे मायके से कार लाने को कहा। ममता ने उसे सारी बातें बताईं तो बेटी को वह अपने साथ पेटवाड़ ले आए थे। इसके बाद दोनों परिवार एकत्रित हुए और ममता ससुराल चली गई। इसके बाद भी अजीत अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सात अगस्त की रात को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो मकान में ऊपर बने कमरे में पंखे के सहारे चुन्नी लटकी थी। बेटी का शव फर्श पर लिटाया गया था। नरेश ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने नरेश की शिकायत पर मृतका के पति अजीत, ससुर राममेहर, सास कमलेश, जेठ अनिल और जेठानी प्रीति के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।-सत्यवान सिंह, जांच अधिकारी, पिल्लूखेड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें