उझाना गांव निवासी प्रदीप का शव पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक कलायत स्थित नागरिक अस्पताल में अनुबंध कर्मचारी के तौर पर नौकरी करता था। शव के पास से एक हेलमेट भी मिला है। पुलिस ने कहा कि अभी जांच चल रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।