जींद। उपमंडल के गांव बिटानी में खेत में बने कुएं से दो लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान गांव बिटानी निवासी मुकेश उर्फ संजय (42) और अनिल (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम बुला कर दोनों शवों को निकलवाया। मृतक मुकेश के पुत्र सुमित ने बताया कि उसके पिता 22 दिसंबर से लापता थे। दोनों ही एक साथ रहते थे और खेती करते थे। वे अपने पिता को रिश्तेदारियों मेें भी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज उनके शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि दोनों के शव को कब्जे ले लिया गया है। परिजनों के ब्यान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।