फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुशासन दिवस पर पात्रों को बांटे चिरायु व बीपीएल कार्ड

विज्ञापन
पात्र को बीपीएल कार्ड देते हुए डीसी डॉ. मनोज कुमार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रविवार को राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम लघु सचिवालय में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीसी डॉ. मनोज कुमार ने पात्रों को चिरायु व बीपीएल कार्ड बांटे।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने कहा कि सुशासन समयबद्ध गतिविधि न होकर जनहित में चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है। जिले में लगभग छह लाख पात्र परिवारों है, जिसमें से चार लाख परिवारों के चिरायु हरिायाणा कार्ड बन चुके हैं। शेष बचे पात्र परिवार अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपना कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं। अगर कोई अटल सेवा केंद्र का संचालक कार्ड के लिए पैसे लेता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को मुहैया करवाएं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने प्रवीण, सुनीता, सनेहा,आदित्य, अजय सैनी पांच पात्र परिवारों को चिरायु हरियाणा कार्ड वितरित किए।
ज्योति, प्रियंका, बबीता, लक्ष्मी, कृष्णा को बीपीएल एवं एएवाई कार्ड भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अब जिनकी आय 1.80 लाख से कम है, उनके बीपीएल व एएवाई कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों तक सुशासन प्रदान करने का सार्थक प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार द्वारा सैकड़ों सरकारी सेवाएं पात्र परिवारों तक ऑनलाइन सुलभ करवाई जा रही है। इन सेवाओं के तहत 1.80लाख रुपये तक की सालाना आमदनी के परिवारों को बीपीएल, एएवाई, वृद्धावस्था पेंशन जैसे सामाजिक सेवाओं को लाभ घर बैठे मिल रहा है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, नगराधीश अमित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निंशात राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें