जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला रिव्यू बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटान की समीक्षा आधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निवारण हो चुका है उनकी तुरंत एटीआर अपलोड करके उसे रिजेक्ट करंे। डीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लें।
समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। विभागाध्यक्ष शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर डालें। कोई परेशानी आती है तो अधिकारी स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ कर्मी को भेजकर तुरंत समाधान करवाएं। संवाद