फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 130 समस्याएं

Fri, 05 Jul 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी04: समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अ​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 130 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। डीसी ने उनकी समस्याओं को सुनकर हल करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि में परिवार पहचान में आय कम करवाने के लिए स्वयं का शपथ पत्र और अपने मकान के साथ सामने का फोटो जरूर लाएं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों मौका का निरीक्षण करेंगे। आमदनी सत्यापित होने के बाद परिवार पहचान पत्र में आय को दुरुस्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर आवेदन पर पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रहा है।
रामकली गांव निवासी जय प्रकाश ने डीसी को बताया कि उनके गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। टीडीएस करीब आठ हजार है। ऐसे में लोगों के समक्ष पेयजल के साथ घर के रोजमर्रा के कार्य करने में ही परेशानी हो रही है। पिल्लूखेड़ा गांव निवासी रणबीर ने बिजली के पोल से संबंधित समस्या हल करवाने की मांग की। मालखेड़ा गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनके प्लॉट का इंतकाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव साहनपुर से रोशन व कृष्ण ने उनके गांव में सौ-सौ गज के प्लॉट पर कब्जा दिलवाने की मांग की। राजपुर भैण गांव के ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि उनके गांव में कब्रिस्तान में जलभराव हो जाता है, जिसकी निकासी का प्रबंध किया जाय। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए। गांव झांझ खुर्द निवासी सिंदर ने डीसी से गुलाबी कार्ड बनवाने, मकान व गुजारा करने के लिए बच्चों की पेंशन बनवाने की मांग की।
इस अवसर पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी रोहतास कुमार, डीआरओ राज कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी सलोचना कुंडू, उप चुनाव तहसीलदार प्रदीप सरोहा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें