फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भिवानी-हांसी और बरवाला रोड पर नाला नहीं बनने पर डीसी खफा, एसडीओ को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सड़क सुरक्षा कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। ईक्कस गांव में भिवानी-हांसी और बरवाला रोड पर नाला नहीं बनने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और पंचायती राज विभाग के एसडीओ को चेतावनी दी। बैठक में विभाग के एक्सईएन उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नेशनल हाईवे पर कई जगह अवैध कट हैं। निर्देशों के बाद भी इनको बंद नहीं किया जा रहा है। अगर पुलिस की मदद लेनी हो तो ली जाए लेकिन इन अवैध कटों को बंद किया जाए। इन कटों के चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएएचआई) के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में हाईवे के अवैध कट बंद कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले की सभी मुख्य सड़कों के बीच सफेद और पीली पट्टी बनाए ताकि कोहरा होने पर वाहन चालकों को रास्ता देखने में आसानी हो। भिवानी रोड पर नेशनल हाईवे से कागसर सड़क पर सफेद पट्टी बनाई जाए। 30 नवंबर तक सभी सड़कों के दोनों तरफ चार-चार फुट रास्ते की सफाई कराई जाए। झाड़ियां नहीं उगने दें और गड्ढे न होने दें ताकि वाहनों के आवागमन पर कोई अवरोध पैदा नहीं हो। डीसी ने एनएएच विभाग के अधिकारियों से कहा कि जींद से रोहतक रोड पर जुलाना बाईपास, किनाना के पास ऊपरगामी पुल, सोनीपत रोड पर पिंडारा गांव के रेलवे पुल, नरवाना रोड़ पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास, शुगर मिल के गेट नंबर तीन के पास सड़क दुरुस्त कराएं।
एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने पुलिस अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों के चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड, हेलमेट नहीं लगाने तथा ओवर लोडेड वाहनों पर अंकुश लगाया जाए। बैठक में एडीसी डॉ. साहिल गुप्ता, आरटीए सुनील ढाका, एसडीएम सत्यवान मान, अनिल कुमार दून, नगराधीश अमित कुमार, डीडीपीओ आरके चांदना समेत सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
मैनहोल के ढक्कनों की कराएं मरम्मत
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कई सड़कों के बीच मैनहोल के ढक्कन ठीक नहीं हैं। कहीं यह ऊंचे-नीचे हैं तो कई स्थानों पर यह टूटे हुए हैं। इनको दुरुस्त करें ताकि इनसे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी से कहा कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं।
बॉक्स
जांच शिविर भी लगाएं
डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को वाहन चालकों की आंखों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बस स्टैंड, ट्रक यूनियन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएं और वाहन चालकों की जांच करें। यदि किसी वाहन चालक की आंखें ठीक नहीं है तो उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें