07जेएनडी05-अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ कोच व अन्य स्टाफ
जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में अंडर-11 ब्लॉकस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और आधारशिला पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
वहीं शतरंज प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल की टीम प्रथम और डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम प्रथम और आधारशिला पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल और खेल सचिव अनीता सांगवान ने शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा है। विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि आज लड़कियां भी खेल में आगे आ रही हैं जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। खेल के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और टीम वर्क की भावना भी बढ़ती है। हार से किसी भी खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी को अपनी कमियों को दूर करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
07जेएनडी05-अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ कोच व अन्य स्टाफ