फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटियां बनेंगी उपभोक्ता जागरूकता की ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी09-अर्बन एस्टेट स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ता और छात्
विज्ञापन
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन ने कंज्यूमर्स कन्फैडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) हरियाणा के सहयोग से भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अर्बन एस्टेट स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों, उत्पाद गुणवत्ता, डिजिटल सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बीआईएस हरियाणा की स्टैंडर्ड प्रमोशन अधिकारी आरती चौधरी ने छात्राओं को आईएसआई मार्क, हॉलमार्क, असली और नकली उत्पादों की पहचान, ऑनलाइन खरीदारी में सावधानियां और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित और सशक्त भारत की पहचान है। बेटियां उपभोक्ता जागरूकता की ब्रांड एंबेसडर बनकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सीसीआई हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि सही जानकारी से उपभोक्ता ठगी और भ्रामक विज्ञापनों से बच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें