फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की मौत के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से आहत पिता की गई जान

Thu, 20 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
एफआईआर की काफी दिखाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के पुराना कारखाना कालोनी व्यापारी विनोद की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की बेटी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई नहीं होने से आहत था और उसी परेशानी के चलते हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अचानक मौत होने से परिजनों सहित नागरिकों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने मृतका के ससुराल पक्ष के नामजद लोगों को तुरंत काबू करने की मांग की। मृतका के चाचा प्रदीप व दिनेश गोयल ने बताया कि उसके भाई विनोद की बेटी मिनाक्षी गांधी नगर जींद में विवाहित थी। 31 मार्च को मीनाक्षी की उसके ससुरालीजनों ने योजनाबद्ध तरीके से जहर देकर हत्या की है। ससुराल पक्ष ने मीनाक्षी की मौत होने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। इस कारण मीनाक्षी के बयान दर्ज नहीं हो पाए। मीनाक्षी की मौत के बाद एक अप्रैल को मृतका के पिता विनोद के बयान पर मीनाक्षी के ससुर रमेश व सास रोशनी व अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज के 15 दिनों के बाद भी आरोपियों को काबू नहीं किया गया। इसके विपरीत पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बना रही थी, जिससे मृतका के पिता विनोद काफी दबाव में थे। इस कारण बुधवार को मीनाक्षी के पिता विनोद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हादसे से विनोद का परिवार सदमे में है। परिजनों ने सभी आरोपियोें को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें