संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा कलां स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए जरूरी पोस्ट की लिस्ट तय की गई है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ को पत्र भेज कर दी है। पीएचसी को सीएचसी में तब्दील करने से दनौदा कलां व आसपास के गांवों को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी साधारण बीमारियों और प्राथमिक उपचार की सुविधा होती है। नियमानुसार पीएचसी पर दो बेड की इनडोर सेवा भी होनी चाहिए। पीएचसी पर सामान्य डिलीवरी की सुविधा होती है। यहां एक चिकित्सा अधिकारी का पद भी स्वीकृत होता है। इसके विपरीत सीएचसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का पद होता है और उनके साथ तीन-चार चिकित्सक होते हैं। इनमें दंत चिकित्सक, सामान्य रोग के चिकित्सक होते हैं। इसके अलावा एक महिला मेडिकल ऑफिसर का भी पद होता है और सिजेरियन डिलीवरी करवाने की सुविधा होती है। सीएचसी में पांच से दस बेड की इनडोर सुविधा होती है।
बाक्स
सीएचसी के लिए पदों को मिली स्वीकृति
स्वास्थ्य विभाग की माने तो दनौदा कलां सीएचसी के लिए पदों की स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस डॉ. जी अनुपमा की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार सीएचसी दनौदा कलां के लिए एक मेडिकल ऑफिसर, पांच मेडिकल ऑफिसर , एक नर्सिंग सिस्टर, छह स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन , एक रेडियोग्राफर, एक डेंटल असिस्टेंट, एक ओटीए, एक ऑप्थालमिक असिस्टेंट, दो अकाउंटेंट असिस्टेंट, दो क्लर्क, एक स्टेनो टाइपिस्ट, एक चालक नियुक्त किया जाएगा जबकि रजिस्ट्रेशन कम डीईओ ठेके और क्लास फोर के पद एचकेआरएन के माध्यम से भरे जाएंगे।
वर्जन
दनौदा कलां प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सीएचसी में बदलने की प्रकिया चल है। पदों को भरने की प्रक्रिया की जानी है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग की ओर से भवन का निर्माण किया जाएगा।- डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद