फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दनौदा कलां, हरनामपुरा व हथो को मिली विकास की बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। दनौदा कलां, हरनामपुरा और हथो को मंगलवार को विकास की बड़ी सौगात मिली। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आठ करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल परियोजनाओं व लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों और गलियों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति मजबूत होगी। जल जीवन मिशन के तहत गांव दनौदा कलां में दो करोड़ 77 लाख 40 हजार रुपये की लागत से नव निर्मित बूस्टर स्टेशन नंबर-2 का उद्घाटन किया गया।
वहीं, गांव हरनामपुरा में एक करोड़ 64 लाख 37 हजार रुपये व गांव हथो में एक करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बने बूस्टर स्टेशन और पाइपलाइन विस्तार परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायती राज विभाग के अंतर्गत गांव हरनामपुरा में करीब 26 लाख रुपये की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया गया जबकि लगभग 19 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली एक सड़क का शिलान्यास भी किया गया।
गांव हथो में 36 लाख रुपये की लागत से बनी तीन सड़कों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा की सौगात दी गई। ग्रामीणों को कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों तक स्वच्छ पेयजल और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों पर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दनौदा कलां में बूस्टर स्टेशन शुरू होने से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 70 लीटर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा जबकि हरनामपुरा और हथो में 55 लीटर प्रति व्यक्ति जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इससे ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना को मजबूती मिलेगी और दनौदा कलां के 14,111, हरनामपुरा के 2,424 तथा हथो के 4,323 लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें