फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेतों का पवित्र जल लेकर पहुंचे हरियाणा के किसानों का डल्लेवाल ने किया धन्यवाद

विज्ञापन
05जेएनडी40-अपना संदेश देते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। स्त्रोत किसान
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। खनौरी मोर्चे पर 72वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। बुधवार को डल्लेवाल ने अपना एक वीडियो संदेश जारी करते हुए हरियाणा के उन किसानों का धन्यवाद किया जो मंगलवार को अपने खेतों से पवित्र जल लेकर किसान मोर्चे पर पहुंचे थे। इसी वीडियो संदेश के माध्यम से डल्लेवाल ने कहा कि 12 फरवरी को किसान आंदोलन का एक साल पूरा हो रहा है। किसान आंदोलन के साल पूरा होने पर खनौरी किसान मोर्चे पर एक बड़ी महापंचायत होने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे, ताकि उन सब के दर्शन करके उन्हें नई ऊर्जा मिल सके। इससे वे 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में शामिल होकर किसानों का पक्ष मजबूती से रख सकें। वहीं, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने भी अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर होने वाली महापंचायत के लिए राजस्थान के किसान गांव-गांव में जाकर जोर-शोर से प्रचार करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें