फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल की बदली परिपाटी से दलितों को मिला न्याय : सुदेश

Sun, 21 Jul 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में दलित समाज बदलाव की भूमिका में खड़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में दलित समाज न केवल भाजपा की हैट्रिक लगाने में सबसे बड़ा फैक्टर साबित होगा, बल्कि विपक्ष को संविधान का अपमान करने का जवाब भी देगा। सुदेश कटारिया शनिवार को आंबेडकर भवन में आयोजित दलित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने न केवल राजनीति की परिपाटी को बदला, बल्कि दलितों को न्याय दिलाने का काम किया। वर्ष 1966 हरियाणा गठन के बाद कई मुख्यमंत्री आए और गए, लेकिन किसी ने दलितों की सुध नहीं ली। मनोहर लाल ने साढ़े नौ साल पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कमान संभाली और दलितों की पीड़ा को समझते हुए त्वरित न्याय और सुनवाई के लिए हरियाणा एससी कमीशन का गठन किया। इस अवसर पर अंबेडकर सभा के प्रधान जिले सिंह, सूरत सिंह, कुलदीप सिंह बेलरखा, सतपाल उझाना, भरत सिंह भोसले, रोशन लाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें