फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फेसबुक पर डाली विज के कांग्रेस में शामिल होने की पोस्ट, पुलिस को दी शिकायत

Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज के कांग्रेस में शामिल होने की झूठी पोस्ट डालने पर भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोर ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस को दे दिया है। भाजपा ने इस पर सख्त एतराज जताते हुए साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। राजू मोर ने कहा कि इस प्रकार की झूठी पोस्ट डालकर लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें