फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामनगर कॉलोनी में मकान का टूटा ताला

Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित राम नगर में मकान का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बबली ने कहा कि 9 मई की सुबह उसका परिवार ननद के परिवार में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। रात में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने फोन कर दी। सामान की जांच करने पर पता चला कि दो जोड़ी सोने के झूमके, सोने का टीका, दो चांदी के सेट, आठ जोड़ी चांदी की पाजेब, बच्चे के सोने के कडुले, बच्चे के सोने के चांद-सूरज, 22 हजार रुपये, चांदी की तागड़ी, चांदी की तीन चेन व एक कड़ा चोरी मिला। एएसआई अजीत सिंह ने बताया की महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें