28जेएनडी38-गांव ईगराह में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए भाकियू सदस्य। स्रोत भाकियू
जींद। गांव ईगराह में भारतीय किसान यूनियन की बैठक बलबीर की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने शिरकत की। उनकी मौजूदगी में गांव स्तर की कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया।
इसमें संरक्षक दलबीर, प्रधान अमित, उपप्रधान विनित, सचिव मंजीत, कोषाध्यक्ष रोहित, प्रचार सचिव कुलदीप, प्रवक्ता अमित, सदस्य कर्मपाल, अंकित व सलाहकार अनिल पंडित को चुना गया। वहीं गांव के नरेश व जयभगवान को जिला कमेटी के लिए नियुक्त किया गया। जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने जिला में ग्रामीण स्तर पर कमेटी को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया है। उनका प्रयास है कि किसानों की समस्याओं का समाधान हो।